जरुरी जानकारी | इस महीने 730 एफएम रेडियो चैनल की होगी नीलामी: सूचना प्रसारण सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देशभर के 234 शहरों में 730 एफएम रेडियो चैनल के लिए ऑनलाइन नीलामी इस महीने के अंत में शुरू होने वाली है।

नयी दिल्ली, तीन जुलाई सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने बृहस्पतिवार को कहा कि देशभर के 234 शहरों में 730 एफएम रेडियो चैनल के लिए ऑनलाइन नीलामी इस महीने के अंत में शुरू होने वाली है।

जाजू ने यहां ब्रॉडकास्टिंग इंजीनियरिंग सोसायटी एक्सपो को संबोधित करते हुए कहा कि देशभर की 20 से अधिक शीर्ष कंपनियों ने निजी एफएम रेडियो चरण- तीन नीति के तहत नीलामी के लिए आमंत्रित बोलियों में भाग लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘निजी एफएम रेडियो के मामले में अब काफी लाभ हो रहा है। निजी एफएम रेडियो के लिए नीलामी इस महीने शुरू होने वाली है।’’

जाजू ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि इसमें कई कंपनियों की अच्छी भागीदारी होगी।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले साल अगस्त में निजी एफएम रेडियो चरण- तीन नीति के तहत 784.87 करोड़ रुपये के अनुमानित आरक्षित मूल्य के साथ 234 नए शहरों में 730 चैनल की ई-नीलामी के तीसरे बैच के संचालन के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने पिछले साल अक्टूबर में ई-नीलामी के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। छह महीने बाद, इस साल अप्रैल में, मंत्रालय ने तीसरे चरण के तहत निजी एफएम रेडियो चैनल की ई-नीलामी के लिए नीलामी नियमों में संशोधन संख्या एक जारी की।

संशोधन के अनुसार, मंत्रालय ने रैंक के अनुसार, कई दौर के आवंटन चरण में प्रत्येक दौर की अवधि 30 मिनट से बढ़ाकर 60 मिनट कर दी है।

इस बदलाव का उद्देश्य बोलीदाताओं को आवंटन चरण के दौरान प्रत्येक दौर में अधिक समय प्रदान करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी