देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 7,224 नए मामले, 15 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 7,224 नए मामले सामने आए, जो 26 सितंबर के बाद एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।

अमरावती, 17 अप्रैल आंध्र प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस के 7,224 नए मामले सामने आए, जो 26 सितंबर के बाद एक दिन में आए सबसे अधिक मामले हैं।

ये आँकड़े सुबह नौ बजे तक के पिछले 24 घंटों के हैं।

राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,469 हो गई, जो 15 अक्टूबर के बाद सबसे अधिक है।

नवीनतम बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में 24 घंटे में 2,332 और कोविड-19 रोगी ठीक हुए हैं और 15 और लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर अब 9,55,455 तक पहुंच गए, जबकि 9,07,598 मरीज ठीक हो चुके हैं और 7,388 लोगों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि शनिवार को राज्य को कोविशील्ड की पांच लाख और कोवैक्सिन की एक लाख खुराकें मिलीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट