देश की खबरें | केएमसी चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बाधित करने के आरोप में 72 लोग गिरफ्तार: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के दौरान रविवार को कानून-व्यवस्था बाधित करने के आरोप में कम से कम 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 19 दिसंबर कोलकाता नगर निगम (केएमसी) चुनाव के दौरान रविवार को कानून-व्यवस्था बाधित करने के आरोप में कम से कम 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को सियालदाह इलाके में कथित रूप से बम फेंकने के मामले में गिरफ्तार किया गया। बम फेंके जाने की इस घटना में तीन मतदाता घायल हो गए, जिनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) शुभंकर सिन्हा सरकार ने कहा, ‘‘शहर में जारी निकाय चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के आरोप में अब तक 72 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बम फेंकने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’’

वार्ड संख्या 36 में टाकी स्कूल के सामने देसी बम फेंके गए, जिसमें क्षेत्र के तीन मतदाता घायल हो गए। इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले में पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।

सरकार ने बताया कि हरे स्ट्रीट पर दो उम्मीदवारों के बीच झगड़े के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल वहां शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो रहा है।’’

बहरहाल, अधिकारी ने एक पुलिसकर्मी के घायल होने की खबरों को खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा