ताजा खबरें | देश के उच्च न्यायालयों में 71,204 मामले 30 वर्ष से अधिक समय से लंबित: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. देश के उच्च न्यायालयों में 71,204 मामले 30 वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं जबकि जिला एवं अधीनस्थ अदालतों में यह संख्या 1,01,837 है। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जुलाई देश के उच्च न्यायालयों में 71,204 मामले 30 वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं जबकि जिला एवं अधीनस्थ अदालतों में यह संख्या 1,01,837 है। सरकार ने शुक्रवार को लोकसभा को यह जानकारी दी।

लोकसभा में मनोज तिवारी, राहुल कस्वां, गुमान सिंह दामोर, संघमित्रा मौर्य, अरविंद सावंत, राजेश नारणभाई चुडासमा, ओम पवन राजेनिंबालकर, डा. निशिकांत दुबे, विनायक राउत, संजय जाधव, एस ज्ञानतिरावियम और लाबू श्रीकृष्णा के प्रश्न के लिखित उत्तर में विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने यह जानकारी दी। सदस्यों ने विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी थी।

विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल ने राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि उच्च न्यायालयों में 71,204 मामले 30 वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं जबकि 2,17,010 मामले 20 से 30 वर्षों से लंबित हैं। 1,11,847 मामले 15 वर्ष से लंबित हैं और 1,83,146 मामले 10 वर्ष से लंबित हैं।

राष्ट्रीय न्यायिक डेटा ग्रिड के आंकड़ों के अनुसार, जिला एवं अधीनस्थ अदालतों में 1,01,837 मामले 30 वर्ष से अधिक समय से लंबित हैं जबकि 5,20,588 मामले 20 से 30 वर्षों से लंबित हैं। 3,09,792 मामले 15 वर्ष से और 8,73,587 मामले 10 वर्ष से लंबित हैं।

मंत्री ने 20 जुलाई को संसद के उच्च सदन को बताया था कि देश की विभिन्न अदालतों में लंबित मामले पांच करोड़ का आंकड़ा पार कर गए हैं।

मेघवाल ने कहा था कि विभिन्न अदालतों - उच्चतम न्यायालय, 25 उच्च न्यायालय और अधीनस्थ अदालतों में 5.02 करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं।

मेघवाल ने बताया कि न्यायालयों मे लंबित मामलों का निपटारा न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र का विषय है और अदालतों में मुकदमों के निपटारे में सरकार की कोई भूमिका नहीं होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\