विदेश की खबरें | पाकिस्तान में ऑनलाइन ठगी में शामिल 71 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में 48 चीनी नागरिकों समेत 71 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, नौ जुलाई पाकिस्तानी अधिकारियों ने एक बड़े ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले में 48 चीनी नागरिकों समेत 71 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी ने मंगलवार को लाहौर से लगभग 130 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के फैसलाबाद शहर में एक कॉल सेंटर पर छापा मारा और 150 लोगों को हिरासत में लिया।

अधिकारी ने बताया कि संदिग्धों में चीन, नाइजीरिया, फिलीपीन, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और म्यांमा के नागरिक शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में चीन के 44 पुरुष और चार महिलाएं, नाइजीरिया के तीन पुरुष और पांच महिलाओं समेत अन्य देशों के नागरिक हैं।

अधिकारी के अनुसार, ये विदेशी कथित तौर पर बैंकिंग सिस्टम हैक करने और विभिन्न साइबर अपराधों में शामिल थे। यह कॉल सेंटर पोंजी योजनाओं से भी जुड़ा था, जिसमें पीड़ितों से लाखों रुपये की ठगी की गई थी। कॉल सेंटर कथित तौर पर एक पूर्व वरिष्ठ सरकारी अधिकारी का था।

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी संख्या में लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए।

इस सिलसिले में इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी