विदेश की खबरें | 2019 में ब्राजील में दिखी 700 किलोमीटर लंबी आसमानी बिजली की चमक ने नया रिकार्ड बनाया: संरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्राजील में पिछले वर्ष 700 किलोमीटर लंबी आसमानी बिजली चमकी थी और इसकी लंबाई बोस्टन और वाशिंगटन डीसी के बीच की दूरी के बराबर थी। इसने एक नया विश्व रिकार्ड बनाया है क्योंकि यह अब तक सामने आयी सबसे लंबी बिजली की चमक है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने की है।

संयुक्त राष्ट्र, 26 जून ब्राजील में पिछले वर्ष 700 किलोमीटर लंबी आसमानी बिजली चमकी थी और इसकी लंबाई बोस्टन और वाशिंगटन डीसी के बीच की दूरी के बराबर थी। इसने एक नया विश्व रिकार्ड बनाया है क्योंकि यह अब तक सामने आयी सबसे लंबी बिजली की चमक है। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र की मौसम एजेंसी ने की है।

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) की एक समिति के विशेषज्ञों ने कहा कि सबसे अधिक लंबाई वाली और सबसे अधिक समय के लिए आसमान बिजली की चमक के विश्व के दो नये रिकार्ड ब्राजील और अर्जेंटीना में बने हैं।

यह भी पढ़े | लगातार आक्रामक हो रही चीनी कम्युनिस्ट पार्टी को स्वीकार करने का तर्क बेतुका है: माइक पोम्पिओ.

बिजली की चमक के 2019 दौरान के नये रिकार्ड पूर्व में दर्ज आसमानी बिजली की चमक से आकार और अवधि के मामले में दोगुने हैं।

उत्तरी अर्जेंटीना के ऊपर चार मार्च 2019 को दिखी आसमानी बिजली की चमक 16.73 सेकंड तक रही।

यह भी पढ़े | COVID-19 से निपटने की योजना में कोयले को शामिल करने का कोई कारण नहीं है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव.

दक्षिणी ब्राजील में पिछले वर्ष 31 अक्टूबर को दिखी दूसरी आसमानी बिजली की चमक का आकार 700 किलोमीटर से अधिक लंबा था। यह अमेरिका में बोस्टन और वाशिंगटन डीसी के बीच की दूरी या लंदन और स्विट्जरलैंड के बासेल के बीच की दूरी के बराबर था।

इससे पहले आसमानी बिजली की चमक के आकार के लिहाज से जो रिकार्ड था वह जून 2007 में अमेरिका के ओक्लाहोमा प्रांत में दिखी थी और उसका आकार 321 किलोमीटर लंबा था। साथ ही आसमानी बिजली की चमक अधिक समय तक दिखने के लिहाज से जो रिकार्ड था वह 7.74 सेकंड का था और यह बिजली की चमक अगस्त 2012 में दक्षिणी फ्रांस में दिखी थी।

डब्ल्यूएमओ के ‘वेदर एंड क्लाइमेट एक्सट्रीम’ के मुख्य प्रतिवेदक प्रोफेसर रैंन्डेल सर्वेनी ने इन रिकार्ड को ‘‘असाधारण’’ बताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\