महाराष्ट्र में कोविड-19 के 70 प्रतिशत मरीज 50 वर्ष से कम आयु के

आंकड़े के विश्लेषण से यह पता चलता है कि 50 से अधिक आयु समूह के लोगों को इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा है। आंकड़े के अनुसार (मंगलवार तक हुई कुल 178 मौतों में से) इस आयु वर्ग के मरने वाले व्यक्तियों की संख्या करीब 77 प्रतिशत है।

जमात

मुंबई, 15 अप्रैल कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में अब तक सामने आये कुल 2801 मामलों में से 2330 मामलों के विश्लेषण से पता चलता है कि 70 प्रतिशत या 1646 मरीजों की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है जबकि 684 अन्य की आयु 50 से 60 के बीच है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने बुधवार को दी।

आंकड़े के विश्लेषण से यह पता चलता है कि 50 से अधिक आयु समूह के लोगों को इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा है। आंकड़े के अनुसार (मंगलवार तक हुई कुल 178 मौतों में से) इस आयु वर्ग के मरने वाले व्यक्तियों की संख्या करीब 77 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में बुधवार को 117 नए मामले सामने आने के साथ ही कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 2801 हो गई। मंगलवार तक मरने वालों की संख्या 178 थी।

राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ‘‘विश्लेषण की गई 171 मौतों में से 132 कोविड-19 मृतकों में से 104 की आयु 51 वर्ष और 70 वर्ष के बीच है जबकि 39 अन्य पीड़ितों की आयु 50 वर्ष से कम है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘21-30 वर्ष आयु समूह के कुल 478 मरीज कोरोना वायरस से (महाराष्ट्र में) संक्रमित पाये गए हैं जबकि 446 अन्य 31 से 40 वर्ष के आयु वर्ग समूह में हैं। उन रोगियों की संख्या 432 है जिनकी आयु 41 वर्ष से 50 साल तक है।

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित 1646 लोगों के 50 साल से कम उम्र के होने के पीछे एकमात्र कारण यह है कि वे सक्रिय कामकाजी समूह से आते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें