देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 69 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में कोविड-19 के 69 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,36,705 हो गई हैं।

भुवनेश्वर, 22 फरवरी ओडिशा में कोविड-19 के 69 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,36,705 हो गई हैं।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए 69 मरीजों में से 41 नए मरीज पृथक-वास केन्द्रों में मिले। शेष मरीज पहले से संक्रमित लोगों के सम्पर्क में आए व्यक्तियों की पहचान के क्रम में सामने आए।

गंजाम, कंधमाल और नबरंगपुर कोविड-19 मुक्त जिले हैं, यहां वायरस का एक भी सक्रिय मामला नहीं है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार से राज्य में वायरस से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया है और मृतक संख्या 1,914 बनी हुई है।

राज्य में अभी 631 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है और 3,34,107 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि यहां अभी तक 81.89 लाख से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट