देश की खबरें | शाम पांच बजे तक केरल में 69.95, तमिलनाडु में 63.47 प्रतिशत मतदान :चुनाव आयेाग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि शाम पांच बजे तक केरल विधानसभा चुनाव में 69.95 प्रतिशत, तमिलनाडु में 63.47 प्रतिशत और पुडुचेरी में 77.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

नयी दिल्ली, छह अप्रैल चुनाव आयोग ने मंगलवार को कहा कि शाम पांच बजे तक केरल विधानसभा चुनाव में 69.95 प्रतिशत, तमिलनाडु में 63.47 प्रतिशत और पुडुचेरी में 77.90 प्रतिशत मतदान हुआ।

आयोग ने एक बयान में कहा कि शाम पांच बजे तक असम में तीसरे और अंतिम चरण के चुनाव में 78.94 प्रतिशत, जबकि पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण में 77.68 प्रतिशत मतदान हुआ।

बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान शांतिपर्वूक संपन्न हुआ।

चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में मंगलवार को कुल 475 विधानसभा सीटों पर 1.5 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ।

तीसरे चरण के चुनाव तक 947.98 करोड़ रुपये चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से जब्त किये गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट