सिंगापुर में कोविड-19 के 682 नए मामले

मंत्रालय ने कहा कि 67 वर्षीय एक सिंगापुरी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह कई अन्य बीमारियों से भी जूझ रहा था। इसे मिलाकर देश में इस महामारी से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

सिंगापुर, 17 मई सिंगापुर में रविवार को कोविड-19 के 682 नए मामले सामने आए और इनमें से अधिकतर वो विदेशी कामगार हैं, जो डॉर्मिटरी में रह रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इससे देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 28,038 पहुंच गई है।

मंत्रालय ने कहा कि 67 वर्षीय एक सिंगापुरी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत हो गई। वह कई अन्य बीमारियों से भी जूझ रहा था। इसे मिलाकर देश में इस महामारी से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि 682 नए मामलों में से अधिकतर कार्य परमिट धारी हैं जो विदेशी कामगारों के डॉर्मिटरी में रह रहे हैं।

इनमें से चार सिंगापुर के हैं या स्थायी निवासी हैं।

चैनल न्यूज एशिया की एक खबर के मुताबिक सामुदायिक मामलों की संख्या घटकर इकाई में पहुंचने के बाद अधिकारी “सर्किट ब्रेकर” की बंदिशों में कुछ ढील दे रहे हैं जिनमें कारोबार को और खोलना आदि शामिल हैं।

इसमें कहा गया कि सिंगापुर में कोरोना वायरस संबंधी अधिकतर मौत में मरने वाले बुजुर्ग थे।

इस महामारी से मरने वाली सबसे कम उम्र की मरीज 58 वर्षीय एक महिला थी जिसे मृत्यु से पूर्व वायरस मुक्त घोषित किया गया था।

मंत्रालय के मुताबिक शनिवार तक सिंगापुर में 1,111 मरीज अस्पतालों में संक्रमण का इलाज करा रहे हैं और 17,881 पृथकवास में रखे गए हैं।

अब तक कुल 8,342 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड