देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 67,013 नए मामले, और 568 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 67,013 नए मामले सामने आए वहीं कोविड-19 से 568 लोगों की मौत हुई है।

मुंबई, 22 अप्रैल महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को जहां कोरोना वायरस संक्रमण के 67,013 नए मामले सामने आए वहीं कोविड-19 से 568 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, आज तक राज्य में कुल 40,94,840 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से कुल 62,479 लोगों की मौत हुई है।

महाराष्ट्र में 18 अप्रैल को संक्रमण के 68,631 नए मामले आए थे जो एक दिन में सबसे ज्यादा संख्या है। राज्य में बुधवार को 67,468 मामले आए थे।

अधिकारी ने बताया कि 568 लोगों की मौत में से 309 लोगों की मौत पिछले 48 घंटों में हुई है जबकि 158 लोगों की मौत पिछले सप्ताह हुई है, बाकी बचे लोगों की मौत दो सप्ताह पहले की है।

राज्य में आज 62,298 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई, अभी तक कुल 33,30,747 लोग संक्रमण से मुक्त हुए हैं। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्सा बढ़कर 6,99,858 हो गयी है।

प्रांतीय राजधानी मुंबई में 7,367 नए मामले आए हैं और संक्रमण से और 75 लोगों की मौत हुई है। शहर में अभी तक कुल 6,09,080 लोगों के संक्रमित होने और संक्रमण से 12,583 लोगों की मौत होने की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\