देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 6,600 नये मामले, 231 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,600 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,96,756 हो गयी जबकि 231 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,32,566 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 30 जुलाई महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 6,600 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 62,96,756 हो गयी जबकि 231 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,32,566 पर पहुंच गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 77,494 पहुंच गयी है। राज्य में अब तक 60,83,319 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं।

महाराष्ट्र में संक्रमण से ठीक होने की दर 96.61 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.01 प्रतिशत हो गयी है। इस दौरान जलगांव और भिवंडी नगर निगमों समेत भंडारा और नंदुरबार जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

संक्रमण के नये मामलों में पुणे में सर्वाधिक 2,327 मामले सामने आए जबकि कोल्हापुर जिले में 1,852 नये मरीज मिले। राजधानी मुंबई में कोविड-19 के 322 नये मामले सामने आए।

कोल्हापुर क्षेत्र में ही इस दौरान कोविड-19 के सर्वाधिक 71 मरीजों की मौत हुई। पुणे में 67 जबकि मुंबई क्षेत्र में 37 मरीजों ने दम तोड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान