देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 654 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड​​​​-19 के 654 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,31,732 हो गई, जबकि मृतक संख्या 10,118 पर अपरिवर्तित रही। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अहमदाबाद, 31 दिसंबर गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोविड​​​​-19 के 654 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,31,732 हो गई, जबकि मृतक संख्या 10,118 पर अपरिवर्तित रही। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में अब तक 8,18,652 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं, जिनमें शुक्रवार को ठीक हुए 63 व्यक्ति शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में 2,962 उपचाराधीन मामले हैं जिनमें से 17 मरीज वेंटिलेटर पर हैं।

एक सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य में कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 8.94 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से 1.88 लाख दिन के दौरान दी गईं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में दादरा नगर हवेली और दमन और दीव में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आये। केंद्र शासित प्रदेश में उपचाराधीन मामलों की संख्या तीन है।

इस बीच श्रीनगर से प्राप्त सूचना के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में शुक्रवार को कोविड-19 के 123 नए मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,41,290 हो गई। वहीं दो और व्यक्तियों की मौत होने से केंद्र शासित प्रदेश में मृतक संख्या बढ़कर 4,528 हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नये मामलों में से 58 जम्मू संभाग से और 65 केंद्र शासित प्रदेश के कश्मीर संभाग से सामने आए। जम्मू कश्मीर में उपचाराधीन मामलों की संख्या 1,337 है। अधिकारियों ने कहा कि अब तक 3,35,425 मरीज संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में ब्लैक फंगस के 50 मामले हैं। उन्होंने बताया कि कल शाम से कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

इस बीच हैदराबाद से प्राप्त खबर के अनुसार तेलंगाना में कोविड-19 के 311 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,81,898 हो गई, जबकि दो और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 4,027 हो गई।

एक बुलेटिन के अनुसार 222 लोग संक्रमण से ठीक हुए जिससे अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 6,74,221 हो गई। उपचाराधीन मामलों की संख्या 3,650 है।

इस बीच चेन्नई से प्राप्त खबर के अनुसार तमिलनाडु में कोविड-19 के 1,155 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 27,48,045 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

इसी बुलेटिन के अनुसार 11 और मरीजों की संक्रमण से मौत हो जाने से राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 36,776 हो गई।

राज्य में नये संक्रमणों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम रही। पिछले 24 घंटे में 603 लोगों को संक्रमणमुक्त होने पर छुट्टी दी गई जिससे अभी तक ठीक हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 27,03,799 हो गई। वर्तमान समय में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 7,470 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs Bangladesh, 3rd T20I Match Scorecard: बुलावायो में बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को 4 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से किया कब्जा, तंजीद हसन तमीम ने खेली मैच जिताऊ पारी; यहां देखें मैच का हाल

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Score Update: बारबाडोस में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

West Indies vs New Zealand, 4th ODI Match Live Toss And Scorecard: बारबाडोस में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड