देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 640 नए मामले, पांच मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 640 नये मामले सामने आए, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 81,17,084 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 20 सितंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 640 नये मामले सामने आए, जिसके साथ राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 81,17,084 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण से पांच और मरीजों की मौत हो जाने पर कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,48,319 हो गई।

इससे पहले महाराष्ट्र में सोमवार को कोविड-19 के 292 मामले सामने आए थे जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी।

पिछले दिन की तुलना में, राज्य में दैनिक संक्रमण मामलों की संख्या में 90 मरीजों की वृद्धि देखी गई। मंगलवार को प्रदेश में दो मरीजों के मौत के साथ 550 मामले दर्ज किए गए थे।

विभाग के अनुसार, संक्रमण के नये मामलों में मुंबई में सबसे अधिक 224, इसके बाद पुणे (219), नागपुर (52), नासिक (36), लातूर (34), कोल्हापुर (29), अकोला (28), औरंगाबाद (18) मरीज सामने आए। मुंबई और ठाणे शहर में क्रमश: तीन और दो मरीजों की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में बीते 24 घंटे में 801 मरीज संक्रमण मुक्त हुए। इसके साथ ही ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर 79,64,655 हो गई है।

राज्य में कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या वर्तमान में 4,050 है। संक्रमण से ठीक होने की दर 98.12 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत बनी हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू