देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 64 नए मामले आए, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 64 नए मामले आए जबकि एक मरीज की मौत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 27 मार्च कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 के 64 नए मामले आए जबकि एक मरीज की मौत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इसी के साथ राज्य में अबतक संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 39,45,311 हो गई है जिनमें से 40,050 लोगों की जान जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि नए मामलों में 51 मरीज बेंगलुरु शहर में आए हैं और गत 24 घंटे के दौरान हुई एकमात्र मौत भी यही हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक चार मामले चित्रदुर्ग जिले में, दो मामले रामनगरा में और एक-एक मामले बेल्लारी, चामराजनगर, दक्षिण कन्नड, कलबुर्गी, मांड्या, मैसुरु और तुमकुरु में आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक इस अवधि में 62 मरीज संक्रमण मुक्त हुए जिन्हें मिलाकर अबतक 39,03,442 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 1,777 मरीज उपराचाधीन हैं।

विभाग ने बताया कि राज्य में संक्रमण की दर 0.24 प्रतिशत है जबकि मृत्युदर 1.56 प्रतिशत है।

बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे के दौरान 26,596 नमूनों की जांच की गई जिन्हें मिलाकर अबतक 6.55 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच राज्य में की जा चुकी है।

विभाग ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान 9,504 लोगों ने कोविड रोधी टीके की खुराक ली जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 10.34 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू