देश की खबरें | पंजाब में कोविड-19 से 64 लोगों की मौत, संक्रमण के 4,498 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 64 और लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 4,498 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही पंजाब में अब तक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 2,95,138 हो गई है।

चंडीगढ़, 17 अप्रैल पंजाब में शनिवार को कोविड-19 से 64 और लोगों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 4,498 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही पंजाब में अब तक महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या 2,95,138 हो गई है।

दो दिन पहले राज्य में एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामलों की संख्या 4,333 थी।

यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक गत 24 घंटे में 64 लोगों की मौत के साथ राज्य में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 7,834 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक मोहाली में 10, पटियाला में सात और अमृतसर-लुधियाना-गुरदासपुर में छह-छह लोगों की मौत हुई है।

वहीं, लुधियाना में संक्रमण के सबसे अधिक 835 मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के अनुसार गत 24 घंटे में 2,615 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई। अ बतक 2,54,805 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन के अनुसार 46 उपचाराधीन मरीजों की हालत गंभीर है।

इस बीच, केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में गत 24 घंटे में कोविड-19 से दो लोगों की मौत हुई है जबकि 431 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

चंडीगढ़ में अब तक 33,309 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिनमें से 410 की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट