देश की खबरें | ओडिशा में संक्रमण के 638 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के आठ तटीय जिलों में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या निरंतर अधिक बनी हुई है। मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 638 नए मामले सामने आए हैं उनमें से करीब 70 प्रतिशत इसी क्षेत्र से हैं तथा संक्रमण के कारण मरने वाले सात लोगों में से पांच यहां से हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, सात सितंबर ओडिशा के आठ तटीय जिलों में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या निरंतर अधिक बनी हुई है। मंगलवार को राज्य में संक्रमण के 638 नए मामले सामने आए हैं उनमें से करीब 70 प्रतिशत इसी क्षेत्र से हैं तथा संक्रमण के कारण मरने वाले सात लोगों में से पांच यहां से हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के कुल 10,12,805 मामले हैं जिनमें से 65 प्रतिशत इस क्षेत्र से हैं। राज्य में संक्रमण के 638 नए मामले सामने आए जिनमें से 445 मामले इन तटीय राज्यों से हैं। सर्वाधिक 245 मामले खुर्दा में सामने आए, इसके बाद कटक में 66 नए मामले और बालासोर में 33 नए मामले सामने आए। इन नए मामलों में से 372 पृथक-वास केंद्रों से सामने आए, 266 मामले संक्रमितों के संपर्कों का पता लगाने के दौरान सामने आए। राज्य में दैनिक संक्रमण दर 1.11 प्रतिशत है।

इसी तरह, मरने वाले सात लोगों में से पांच तटीय ओडिशा क्षेत्र से थे। दो-दो मरीजों की मौत कटक और खुर्दा में हुई, एक की पुरी में हुई।

अधिकारी ने बताया कि नए मरीजों में से 93 बच्चे हैं जो दैनिक संक्रमण का 14.57 प्रतिशत है। सोमवार को यह आंकड़ा 20.03 प्रतिशत था। 0-18 वर्ष आयुवर्ग में संक्रमण दर अधिक बनी हुई है लेकिन इन मरीजों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। उन्होंने बताया कि जीवनरक्षण प्रणाली सुविधा वाले 179 बिस्तर बच्चों के लिए तैयार रखे गए हैं और अभी ये सभी खाली हैं।

राज्य में संक्रमण के कारण अब तक 8,062 लोगों की मौत हुई है। यहां उपचाराधीन मामलों की संख्या 6,900 है, कुल 9,97,790 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

ओडिशा में अब तक 1.85 करोड़ नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच हुई है, 2.36 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है जिनमें से 58.37 लाख लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Dream11 Prediction: निशिन में आज पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan Women vs Bangladesh Women T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है पाकिस्तान महिला और बांग्लादेश महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Match Winner Prediction: ब्रॉन्ज मेडल मैच में बांग्लादेश को हराकर पदक पर कब्जा जमा पाएगी पाकिस्तान महिला टीम? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan Women vs Bangladesh Women, Asian Games 2026 Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक ब्रॉन्ज मेडल मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट