जरुरी जानकारी | ब्रिगेड होटल वेंचर्स के आईपीओ को पहले दिन 63 प्रतिशत अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दक्षिण भारत में होटल की मालिक और डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन 63 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई दक्षिण भारत में होटल की मालिक और डेवलपर ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को पहले दिन 63 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 5,11,93,987 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,20,21,234 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से को 2.50 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 42 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के कोटा को आठ प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 325 करोड़ रुपये जुटाए।

आईपीओ 28 जुलाई को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 85 से 90 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

मूल्य दायरे के ऊपरी छोर पर, कंपनी का मूल्यांकन 3,400 करोड़ रुपये से अधिक का है।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स का आईपीओ पूरी तरह से 759.6 करोड़ रुपये मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया निर्गम है। इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है।

आईपीओ से प्राप्त 468.14 करोड़ रुपये का उपयोग ऋण के भुगतान के लिए किया जाएगा।

ब्रिगेड होटल वेंचर्स लिमिटेड, बेंगलुरु स्थित रियल एस्टेट कंपनी ब्रिगेड एंटरप्राइजेज लिमिटेड (बीईएल) की अनुषंगी कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी