देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 623 नए मामले, सात मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 623 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.20 लाख हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 95 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं।

भुवनेश्वर, 19 सितंबर ओडिशा में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 623 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.20 लाख हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 95 बच्चे एवं किशोर भी शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि बच्चों और किशोरों में संक्रमण की दर बढ़कर 15.24 प्रतिशत हो गयी है, जबकि एक दिन पहले यह 11.9 प्रतिशत थी।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से सात और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 8,135 हो गयी है।

खुर्दा जिले में सर्वाधिक 272 नये मरीज मिले। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। इसके बाद कटक में 74 जबकि जगतसिंहपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 29 नये मामले सामने आए। राज्य के बौध, बोलंगिर, मलकानगिरी और नुआपाड़ा जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 5,736 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अब तक 10,06,320 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे की अवधि में 756 मरीज ठीक हुये हैं।

ओडिशा में अब तक 1.92 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 जांच हो चुकी है, जिसमें से 62,917 नमूनों की जांच शनिवार को हुई।

इस बीच, प्रदेश में टीकाकरण कार्यक्रम की शुरुआत के बाद से अब तक 71,59,276 लोग टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू