देश की खबरें | मध्यप्रदेश के गुना जिले में 62,000 लोगों ने अलग-अलग जगहों पर एक साथ किया योग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के गुना जिले में नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए विभिन्न जगहों से 62 हजार लोगों ने ऑनलाइन मंच के जरिये एक साथ रविवार को योग किया।

गुना (मध्यप्रदेश), 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश के गुना जिले में नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए विभिन्न जगहों से 62 हजार लोगों ने ऑनलाइन मंच के जरिये एक साथ रविवार को योग किया।

इस योग कार्यक्रम के संयोजक नवदीप सक्सेना ने बताया, ''कोविड-19 के संक्रमण काल में सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए यह योगाभ्यास स्कूलों, ब्लाक स्तर के कार्यालयों, आंगनवाडी केन्द्रों, निजी परिसरों एवं घरों में एक साथ किया गया। प्रत्येक समूह में 20 से कम सदस्य थे।''

यह भी पढ़े | कोरोना के गोवा में रविवार को 64 नए मामले पाए गए: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि यह आयोजन छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गुना जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था।

सक्सेना ने बताया, ''जिला प्रशासन की आईटी सेल की मदद से 4,500 लोगों ने आधिकारिक ऐप डाउनलोड की थी और इस ऐप के जरिए योग करने के लिए निर्देश दिये गये। इस योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों के वीडियो लाइव दिखाई दे रहे थे। उन्होंने 45 मिनट तक आसन किये।''

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी: भारत ने बनायी कोविड-19 उपचार के लिए दो दवाइयां, जानिए कैसे होगा उनका प्रयोग.

सक्सेना के अनुसार इस कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन ने गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स से मांग की है कि इसे नये विश्व रिकॉर्ड की मान्यता देने के साथ-साथ इसका प्रमाणपत्र भी दें।

गुना के जिलाधिकारी एस विश्वनाथन ने इस आयोजन की निगरानी की थी और इस कार्यक्रम पर खुशी जाहिर की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\