विदेश की खबरें | नेपाल में एक महीने में वर्षा संबंधी घटनाओं में 62 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से पिछले चार सप्ताह में नेपाल में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई है और 90 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, सात जुलाई मानसून के मौसम की शुरुआत के बाद से पिछले चार सप्ताह में नेपाल में बारिश से संबंधित घटनाओं में कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई है और 90 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने रविवार को दी।

अधिकारियों ने बताया कि मानसून से संबंधित इन मौतों के मुख्य कारण भूस्खलन, बाढ़ और आकाशीय बिजली गिरना हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों में से 34 लोगों की मौत भूस्खलन से हुई, जबकि 28 लोग लगातार बारिश के कारण आयी बाढ़ में मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, इन प्राकृतिक आपदाओं के कारण सात लोग लापता बताए गए हैं।

भारी बारिश और उसके बाद आयी बाढ़ और भूस्खलन से संपत्ति को भी काफी नुकसान पहुंचा है। कम से कम 121 मकान जलमग्न हो गए हैं और 82 अन्य क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' ने सभी राज्य तंत्रों को मानसून की बाढ़, भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

रविवार को सिंह दरबार स्थित नियंत्रण कक्ष में एक बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री ने सभी राज्य एजेंसियों को इन प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित नागरिकों के लिए बचाव और राहत प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने सभी नागरिकों से संभावित आपदाओं के प्रति सतर्क रहने का भी आग्रह किया और राजनीतिक दलों, नागरिक समाज और सामाजिक संगठनों से आपदा जोखिमों को कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहयोग करने का आह्वान किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट