सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के 618 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 12,693 तक पहुंची

नए मामलों में से अधिकतर विदेशी श्रमिकों के लिए बने शयनगृहों (डोरमिटरी) में रहने वाले कार्य परमिट धारकों से संबंधित हैं। इनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं जोकि निर्माण क्षेत्र में मजदूरी करते हैं।

सिंगापुर, 25 अप्रैल सिंगापुर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 618 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या 12,693 तक पहुंच गई। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, देश में अब तक कोविड-19 के 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।

नए मामलों में से अधिकतर विदेशी श्रमिकों के लिए बने शयनगृहों (डोरमिटरी) में रहने वाले कार्य परमिट धारकों से संबंधित हैं। इनमें भारतीय नागरिक भी शामिल हैं जोकि निर्माण क्षेत्र में मजदूरी करते हैं।

ऐसे करीब 25 शयनगृह को पृथक-वास क्षेत्र अधिसूचित किया जा चुका है, जहां विदेशी श्रमिक रहते हैं।

वर्तमान में सिंगापुर कोरोना वायरस के प्रसार की रोकथाम के 'सर्किट ब्रेकर' (बीमारी के दुष्चक्र को तोड़ने के लिये लगाई गई पाबंदियां) की अवधि से गुजर रहा है।

यह अवधि चार मई को खत्म होने जा रही थी लेकिन अब यह चार जून तक जारी रहेगी।

ऐसे में सभी गैर-जरूरी प्रतिष्ठानों को बंद रखने और निवासियों को घरों में ही रहने के आदेश दिए गए हैं। लोगों को केवल दैनिक जरूरतों का सामान आसपास से ही खरीदने के लिए कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड