विदेश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 61,408 नए मामले, चीन में आठ दिन से कोई स्थानीय मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नयी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,408 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 31 लाख से अधिक हो गई है।

नयी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 61,408 नए मामले सामने आने के साथ ही महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 31 लाख से अधिक हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में 836 रोगियों की मौत के बाद कोविड-19 से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 57,542 हो गई है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने कराची में हनुमान मंदिर और हिंदू घरों को किया ध्वस्त, पुलिस ने जांच कर इलाके को किया सील.

उधर, चीन में पिछले आठ दिन से कोविड-19 का एक भी नया स्थानीय मामला सामने नहीं आया है। देश में अब बीजिंग फिल्म महोत्सव और अन्य कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इस सप्ताह हो रहा फिल्म महोत्सव अप्रैल में होने वाला था, लेकिन महामारी की वजह से इसे टाल दिया गया था। यह पहली बार है जब फिल्म महोत्सव ‘रेड कार्पेट’ के बिना हो रहा है।

चीन में थिएटर फिर से खुल गए हैं और दो अगस्त को संपन्न हुए शंघाई फिल्म महोत्सव में डेढ़ लाख से अधिक लोग पहुंचे।

यह भी पढ़े | चीन में टायफून बावी लाएगा आंधी-तूफान, यलो अलर्ट जारी: NMC.

देश में सोमवार को सामने आए कोविड-19 के 16 नए मामले विदेश यात्रा करने वाले लोगों से जुड़े हैं।

हांगकांग में कोरोना वायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हो गई।

दक्षिण कोरिया में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या लगातार 11वें दिन तीन अंकों में रही।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 266 नए मामलों में से अधिकतर सियोल महानगर क्षेत्र में सामने आए हैं। बुसान, दाईजिओन और सेजोंग में भी संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। रविवार को संक्रमण के मामलों की संख्या 397 थी। ये सात मार्च के बाद से एक दिन में सामने आए सर्वाधिक मामले हैं।

दक्षिण कोरिया ने रविवार से अधिक संख्या में लोगों के एकत्र होने, नाइटक्लबों और चर्चों के खुलने पर रोक लगा दी है।

वहीं, न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर में लॉकडाउन चार दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डेर्न ने कहा कि ऑकलैंड में दो सप्ताह चलने वाला लॉकडाउन बुधवार को खत्म होना था, लेकिन अब यह रविवार तक जारी रहेगा।

ऑस्ट्रेलिया में महामारी से सर्वाधिक प्रभावित विक्टोरिया प्रांत में पिछले आठ सप्ताह में सोमवार को सबसे कम 116 नए मामले सामने आए और 15 लोगों की मौत हो गई।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी