देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 के 6,133 नए मामले आए, 24 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में गत 24 घंटे में कोवड-19 से 24 और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में पिछले साल शुरू हुई महामारी से बृहस्पतिवार तक 1,675 लोगों की जान जा चुकी है।

पटना, 15 अप्रैल बिहार में गत 24 घंटे में कोवड-19 से 24 और मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में पिछले साल शुरू हुई महामारी से बृहस्पतिवार तक 1,675 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, इस अवधि में 6,133 नए मामले आए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,01,304 हो गयी।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से जिन 24 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में सात, गया एवं कटिहार में तीन-तीन, दरभंगा एवं पश्चिम चंपारण में दो-दो, बेगूसराय, भोजपुर, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर एवं रोहतास, वैशाली जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

इसके साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बृहस्पतिवार को बढ़कर 1,675 हो गयी।

बिहार में बुधवार अपराह्न चार बजे से बृहस्पतिवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के जो 6,133 नए मामले प्रकाश में आए हैं उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2,105 मामले शामिल हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों में भागलपुर में 601, गया में 431, मुजफ्फरपुर में 265, बेगूसराय में 174, सारण में 171, औरंगाबाद में 165, मुंगेर में 147, पश्चिम चंपारण में 143, जहानाबाद में 131, सिवान में 123, सहरसा में 112, नालंदा में 109, रोहतास में 107, वैशाली में 105, बांका में 98, पूर्वी चंपारण में 92, पूर्णिया में 84, भोजपुर में 83, कटिहार में 81, गोपालगंज में 77, बक्सर में 68, समस्तीपुर में 55, अरवल में 54, मधेपुरा में 51, अररिया एवं लखीसराय में 50-50 मामले पिछले 24 घंटों के दौरान प्रकाश में आए हैं।

पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक बिहार में इससे संक्रमित होने वालों की संख्या 3,01,304 पहुंच गयी है जिनमें से 2,70,550 मरीज ठीक हुए।

विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 755 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान कुल 1,01,236 नमूनों की जांच की गयी जबकि गत साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अबतक प्रदेश में 2,49,44,876 नमूनों की जांच की गयी है।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 29,078 है और मरीजों के ठीक होने की दर 89.79 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\