देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड के 61 नए मरीज सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 18 जून महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए आए मामलों में 19 मुंबई के, 11 पुणे के, पांच पिंपरी छिंचवाड के हैं। इसके अलावा ठाणे नगर निगम क्षेत्र, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, सातारा, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और वर्धा में भी नए मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक 23,241 नमूनों की जांच की गई और संक्रमित पाए गए 1,695 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक मुंबई में इस साल की शुरुआत से अब तक सबसे अधिक 899 मामले सामने आए हैं जिनमें मई में 435 और जून में अब तक 458 मामले शामिल हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि मंगलवार से अब तक किसी संक्रमित की मौत की खबर नहीं है।

उसने बताया कि एक जनवरी से अब तक कुल 31 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 30 को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\