देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस के 607 नए मामले, 10 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 607 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है और 10 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। राज्य में इस महामारी से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,92,091 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 14 जनवरी छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 607 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है और 10 संक्रमितों ने दम तोड़ा है। राज्य में इस महामारी से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,92,091 हो गई है।

राज्य में बृहस्पतिवार को 72 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज संक्रमण के 607 मामले आए। इनमें रायपुर जिले के 127, दुर्ग के 81 और बिलासपुर के 73 मरीज़ शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में नौ दिसम्बर के बाद ब्रिटेन से आए यात्रियों की संख्या 65 है। इसमें से 53 यात्रियों के नमूने कोविड-19 की जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं 12 यात्री राज्य से बाहर अन्य स्थानों में हैं।

उन्होंने बताया कि छह यात्री संक्रमित पाए गए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है। आरटीपीसीआर परीक्षण में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मरीजों का नमूना उच्च स्तरीय जांच के लिए पुणे स्थित प्रयोगशाला भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,81,136 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 7,418 मरीज उपचाराधीन हैं। वहीं 3,537 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 54,894 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में इस बीमारी से 746 लोगों की मौत हुई है।

संजीव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू