देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 6,005 नए मामले, 177 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 6,005 के नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 63,21,068 हो गए जबकि 177 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 1,33,215 पहुंच गई है।

मुंबई, तीन अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 6,005 के नए मरीजों की पुष्टि हुई जिसके बाद कुल मामले 63,21,068 हो गए जबकि 177 और संक्रमितों के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 1,33,215 पहुंच गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आज 6799 मरीज संक्रमण से उबरे भी हैं। उसने बताया कि महाराष्ट्र में 61,10,124 मरीज संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं जिसके बाद संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 74,318 रह गई है।

विभाग ने एक बयान में बताया कि मुंबई में 291 नए मामले मिले और तीन संक्रमितों की मौत हुई है। विभाग के मुताबिक राज्य की राजधानी में कुल मामले 7,35,657 हो गए हैं और मृतक संख्या 15,911 पहुंच गई है।

मुंबई मंडल में 844 नए मामले मिले और 21 संक्रमितों की जान गई है जिसके बाद कुल मामले 16,43,067 और मृतक संख्या 34,401 हो गई है। वहीं नासिक मंडल में 841 नए मामले आए हैं जिनसे से 717 अहमदनगर जिले में मिले हैं।

पुणे मंडल में 2245 मरीज मिले हैं जिनमें से 690 पुणे में, 595 सतारा और 544 सोलापुर जिलों में मिले हैं। कोल्हापुर मंडल में 1747 नए संक्रमित मिले हैं जिनमें से 777 सांगली जिले के ग्रामीणों हिस्सों में मिले हैं। औरंगाबाद मंडल में 62, लातूर मंडल में 214, अकोला मंडल में 32 और नागपुर मंडल में 20 नए मामले मिले हैं।

विभाग ने बताया कि जलगांव और परभणी शहरों के साथ-साथ नंदुरबार, हिंगोली, यवतमाल, भंडारा, गोंदिया और चंद्रपुर जिलों ने मंगलवार को कोविड ​​-19 का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी