अरुणाचल प्रदेश में COVID-19 के 60 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा हुआ 1 हजार 752

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 60 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,752 हो गए हैं. नए मामलों में 13 सुरक्षाकर्मी और चार स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं. राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल. जाम्पा ने बताया कि पूर्वी सियांग में सबसे अधिक 14 मामले सामने आए.

कोरोना से जंग (Photo Credit- PTI)

ईटानगर, 4 अगस्त: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 (Covid-19) के 60 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 1,752 हो गए हैं. नए मामलों में 13 सुरक्षाकर्मी और चार स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं. राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल. जाम्पा ने बताया कि पूर्वी सियांग में सबसे अधिक 14 मामले सामने आए. इसके बाद नामसाई में 13, छांगलांग में नौ, लोअर सियांग में छह, पूर्वी कमेंग तथा कैपिटल कॉम्प्लेक्स में पांच-पांच, पापुम पारे तथा पश्चिमी सियांग तीन-तीन और लोंगडिंग तथा पश्चिमी कमेंग जिलों में एक-एक नया मामला सामने आया है.

उन्होंने कहा, "केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों के 13 कर्मियों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इनमें से छांगलांग में छह, लोअर सियांग में चार और पश्चिमी सियांग जिले से तीन कर्मी संक्रमित मिले."

यह भी पढ़ें: Coronavirus: अमेरिका में वायरोलॉजिस्ट ने दी SARSCoV2 के लिए संभावित चिकित्सीय उपचार की सूचना, जो बनता है COVID-19 संक्रमण का कारण

जम्पा ने बताया कि पूर्वी सियांग जिले में चार स्वास्थ्यकर्मियों के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई है.

अरुणाचल प्रदेश में अभी 692 मरीजों का इलाज जारी है जबकि 1,063 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं वायरस से संक्रमित होने के बाद तीन लोगों की जान भी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Score Update: दिल्ली में टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड