मध्यप्रदेश: ग्वालियर में CRPF के 60 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित, सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़कर हुई 245

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के ग्वालियर स्थित ग्रुप सेंटर में शनिवार शाम को 60 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं. इसके साथ इस सेंटर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है. ज्यादातर बीमार जवानों का इलाज सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बनाए गए अस्पताल में किया जा रहा है.

CRPF के जवानों पर कोरोना का कहर ( फोटो क्रेडिट- ANI)

ग्वालियर/मध्यप्रदेश, 9 अगस्त: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) के ग्वालियर स्थित ग्रुप सेंटर में शनिवार शाम को 60 और जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं. इसके साथ इस सेंटर में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये सीआरपीएफ के जवानों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है. ज्यादातर बीमार जवानों का इलाज सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बनाए गए अस्पताल में किया जा रहा है.

अपर कलेक्टर किशोर कान्याल ने बताया, "शनिवार को सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में 60 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिले है. इसके पहले इस सेंटर में 185 जवान कोरोना वायरस से संक्रमित मिल चुके हैं. इसी के साथ कोरोना वायरस से संक्रमित सीआरपीएफ जवानों की कुल संख्या यहां 245 हो चुकी है."

यह भी पढ़ें: CRPF Raising Day 2020: पीएम नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82वें स्थापना दिवस पर सभी सीआरपीएफ कर्मियों को दी बधाई, कहा- राष्ट्र को सुरक्षित रखने में सबसे आगे है

सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में इतनी संख्या में कोविड-19 के पीड़ितों के मिलने के बारे में उन्होंने बताया कि वहां महाराष्ट्र और तमिलनाडु से जवानों का आना हुआ है, जिसके कारण यहां संक्रमण के मामले बढ़े हैं. कान्याल ने बताया कि ज्यादातर जवानों को ग्रुप सेंटर में बने अस्पताल में ही पृथक-वास में रखा गया है. जिन जवानों की तबियत ज्यादा खराब है, उन्हें ग्वालियर के मेडिकल कॉलेज में बनाए गए कोविड सेंटर में रखा गया है. उन्होंने कहा कि ज्यादातर जवान ठीक हो रहे हैं.

कान्याल ने बताया, "चूंकि ये जवान ग्वालियर के निवासी नहीं है, इसलिए इनके केस का आंकड़ा ग्वालियर की रिपोर्ट में नहीं जोड़ा गया है, लेकिन कोविड-19 के राष्ट्रीय पोर्टल में इसकी प्रविष्टि की गई है." ग्वालियर जिले में कोविड-19 के अब तक कुल 2,809 मरीज पाये गये हैं, जिनमें से 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट