विदेश की खबरें | मैक्सिको में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, जानमाल का कोई नुकसान नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आज सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन गंभीर नुकसान या जनहानि नहीं हुई। ‘अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे’ ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मैक्सिको सिटी, 12 जनवरी मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में आज सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन गंभीर नुकसान या जनहानि नहीं हुई। ‘अमेरिकी जियोलोजिकल सर्वे’ ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि भूकंप का केन्द्र एक्विला के दक्षिणपूर्व में 21 किलोमीटर की दूरी पर कोलिमा और मिचोआकेन प्रांतों की सीमा के पास 34 किलोमीटर की गहराई पर था।

मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया सीनबॉम ने ‘एक्स’ पर कहा कि भूकंप के बाद आपात प्रतिक्रिया दलों ने अपने प्रोटोकॉल की समीक्षा की।

उन्होंने लिखा, ‘‘कोई नई घटना नहीं हुई है।’’

मैक्सिको के ‘सोशल सेक्युरिटी इंस्टीट्यूट’ ने कहा कि राजधानी मैक्सिको सिटी में किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।

मैक्सिको की राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान सेवा ने बताया कि रविवार को स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजे तक भूकंप के बाद के 329 झटके महसूस किए गए। उसने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.1 थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी