विदेश की खबरें | इंडोनेशिया के पश्चिमी इलाके में 6.2 तीव्रता का भूकंप, कई लोग घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भूकंप के कारण इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

भूकंप के कारण इमारतों को नुकसान पहुंचा है और कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग के मुताबिक, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र पश्चिम सुमात्रा प्रांत के पहाड़ी शहर बुकिटिंग्गी के उत्तर-उत्तर पश्चिम में 66 किलोमीटर दूर 12 किलोमीटर की गहराई पर था।

इंडोनेशिया की मौसम एवं जलवायु विज्ञान और भूभौतिकीय एजेंसी की प्रमुख द्विकोरिता कर्णावती ने कहा कि भूकंप के कारण सुनामी का कोई खतरा नहीं है, लेकिन उन्होंने भूकंप के बाद और झटकों की चेतावनी दी है।

टेलीविज़न की खबरों में पश्चिमी सुमात्रा प्रांत की राजधानी पडांग में सड़कों पर घबरा कर भागते हुए लोगों को दिखाया गया। पश्चिम पासामन जिले के एक अस्पताल से मरीजों को बाहर निकालते हुए भी दिखाया गया।

पड़ोसी देश मलेशिया और सिंगापुर में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दिखाया गया है कि कुआलालम्पुर में गगनचुंबी इमारतों के कुछ सेकंड तक हिलने के बाद निवासी सड़कों पर इकट्ठा हो गए। चश्मदीदों ने अपने दरवाजे और कुर्सियों को हिलते हुए और दीवारों पर लगी तस्वीरों और पेंटिंग्स को भी हिलते हुए देखा।

पश्चिमी पासामन के जिला प्रमुख हमसुआर्डी ने कहा कि शुक्रवार को आए भूकंप से दर्जनों मकानों और इमारतों को क्षति पहुंची और कई लोग घायल हो गए, लेकिन किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

गौरतलब है कि जनवरी 2021 में इंडोनेशिया के पश्चिम सुलावेसी प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप के कारण कम से कम 105 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि करीब 6500 लोग घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट