खेल की खबरें | एशेज का पांचवां मुकाबला वार्नर के करियर का आखिरी टेस्ट हो सकता है: मैक्ग्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि डेविड वार्नर का (टेस्ट) करियर ‘समाप्ति की ओर’ बढ़ रहा है और इस सलामी बल्लेबाज ने अगर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एशेज श्रृंखला के पांचवें और आखिरी मैच की दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बनाया तो यह उनका आखिरी मैच हो सकता है।

लंदन, 28 जुलाई  ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा ने कहा कि डेविड वार्नर का (टेस्ट) करियर ‘समाप्ति की ओर’ बढ़ रहा है और इस सलामी बल्लेबाज ने अगर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एशेज श्रृंखला के पांचवें और आखिरी मैच की दूसरी पारी में बड़ा स्कोर नहीं बनाया तो यह उनका आखिरी मैच हो सकता है।

वार्नर ओवल में खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में केवल 24 रन ही बना सके।

इस खब्बू बल्लेबाज ने एशेज की नौ पारियों में 25.00 की औसत से सिर्फ 225 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक अर्धशतक (66) लॉर्ड्स में दूसरे टेस्ट के दौरान बनाया था।

मैक्ग्रा  ने ‘एसईएनक्यू ब्रेकफास्ट’ से कहा, ‘‘ वार्नर थोड़े दबाव में हैं। वह अच्छी शुरुआत के बाद एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल सके। ईमानदारी से कहूं तो उनका करियर समाप्ति की ओर अग्रसर है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि उन्होंने इस सत्र के आखिर तक खेलने की इच्छा जाहिर की है लेकिन वह दबाव में है। उसके ऊपर खतरा मंडरा रहा है। दूसरी पारी में अगर उसने बड़ी पारी नहीं खेली तो वह टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष करेगा।’’

पिछली 25 पारियों में महज एक शतक जड़ने वाले इस वामहस्त बल्लेबाज ने कई बार संकेत दिया है कि वह इस साल के अंत में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के दौरान अपने घरेलू मैदान सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर संन्यास लेना चाहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू