जरुरी जानकारी | 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी की प्रक्रिया दूसरे दिन भी जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश में 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है जिसमें पांचवें दौर की बोलियां लगाई गई हैं।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई देश में 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी जारी है जिसमें पांचवें दौर की बोलियां लगाई गई हैं।

दूरसंचार कंपनियों रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के अलावा अडाणी एंटरप्राइजेज भी इस स्पेक्ट्रम नीलामी प्रक्रिया में शिरकत कर रही है। नीलामी के पहले दिन मंगलवार को पांचवीं पीढ़ी के स्पेक्ट्रम के लिए 1.45 लाख करोड़ रुपये की बोलियां लगाई गईं।

नीलामी के दूसरे दिन बोलियां लगाने का सिलसिला सुबह 10 बजे शुरू हुआ। अनुमान जताया जा रहा है कि शाम छह बजे के निर्धारित समय के पहले ही बोलियां लगाने का सिलसिला पूरा हो जाएगा।

इस नीलामी में 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कुल 72 गीगाहर्ट्ज के लिए दावेदारी पेश की जा रही है। यह 5जी स्पेक्ट्रम के लिए पहली नीलामी भी है।

दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्पेक्ट्रम नीलामी को पहले दिन मिली जोरदार प्रतिक्रिया पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उम्मीदों से अधिक है और इसके 2015 का रिकॉर्ड पीछे छोड़ देने की संभावना है। उस समय स्पेक्ट्रम बिक्री से सरकार को 1.09 लाख करोड़ रुपये का राजस्व मिला था।

दूरसंचार विभाग से मिली सूचना के मुताबिक, 700 मेगाहर्ट्ज बैंड के लिए भी इस बार बोलियां लगाई गई हैं जिसके लिए 2016 और 2021 की पिछली नीलामियों में कोई खरीदार नहीं मिला था। प्राप्त सूचना के अनुसार नीलामी के पहले दिन इस स्पेक्ट्रम बैंड के लिए 39,270 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई गईं।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

India vs New Zealand, 4th T20I Eden Park Pitch Report: ईडन पार्क में आज भारतीय बल्लेबाजों की आएगी आंधी या न्यूजीलैंड के गेंदबाज चखेंगे जीत का स्वाद? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिट रिपोर्ट