जरुरी जानकारी | अक्टूबर के आरंभ में शुरू हो सकती हैं 5जी सेवाएं : वैष्णव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि देश में 5जी सेवाएं अक्टूबर से शुरू हो सकती हैं।

मुंबई, 30 जुलाई दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि सरकार को उम्मीद है कि देश में 5जी सेवाएं अक्टूबर से शुरू हो सकती हैं।

वैष्णव ने यहां ‘दूरसंचार निवेश गोलमेज: भारत में 5जी के अवसर’ सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से कहा, ‘‘जैसे ही स्पेक्ट्रम की नीलामी खत्म होगी, इसके कुछ ही दिन में हम स्पेक्ट्रम का आवंटन करेंगे। हमें उम्मीद है कि 5जी सेवाएं अक्टूबर महीने के आरंभ में शुरू हो सकती हैं और सालभर के भीतर देश में इसकी अच्छी पहुंच हो जाएगी।’’

मंत्री ने कहा कि 5जी की शुरुआत कई भौगोलिक क्षेत्रों की तुलना में भारत में सबसे तेजी से होगी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि कई अन्य भौगोलिक क्षेत्रों की तुलना में हम कहीं अधिक तेजी से 5जी की शुरुआत करने में सफल रहेंगे। इसकी वजह यह है कि हमारी कई अन्य लागत नियंत्रण में हैं।’’

देश में 5जी स्पेक्ट्रम के आवंटन के लिए नीलामी प्रक्रिया शनिवार को लगातार पांचवें दिन भी जारी रही। अभी तक 1,49,855 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां लगाई जा चुकी हैं।

स्पेक्ट्रम नीलामी में रिलायंस जियो और एयरटेल की मौजूदगी का परिणाम कहीं ये तो नहीं होगा कि इन्हीं दोनों का क्षेत्र पर अधिकार बना रहे, इस पर मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होगा क्योंकि जो सुधार किए गए हैं उससे दूरसंचार उद्योग में स्थिरता आई है और यहां स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है।

दूरसंचार मंत्री ने कहा, ‘‘दो कंपनियों का अधिकार बना रहे, ऐसा नहीं होगा। सितंबर में जो सुधार किए गए थे उससे उद्योग में अच्छी स्थिरता आई है। हम चाहते हैं कि क्षेत्र में नई कंपनियां आएं और क्षेत्र में अच्छी और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा रहने वाली है। बीएसएनएल एक अच्छे बाजार संतुलनकर्ता के तौर पर उभरेगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार पूरे कानूनी ढांचे को बदलने की योजना बना रही है जिससे दूरसंचार उद्योग सुगमता के साथ विकसित हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 100 साल बाद बन रहे 5 राजयोग, जानें चंद्र गोचर, पूजा का शुभ मुहूर्त और सोना खरीदने का सही समय

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Bengaluru Weather Update: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में मौसम रहेगा साफ, फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त; मैच से पहले जानें मौसम का हाल

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Preview: चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स