देश की खबरें | मध्यप्रदेश में सामने आये कोरोना वायरस के सर्वाधिक 5,939 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 5,939 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,38,145 तक पहुंच गयी।

भोपाल, 11 अप्रैल मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 5,939 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 3,38,145 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 24 और व्यक्तियों की मौत हुई है। प्रदेश में मृतकों की संख्या अब बढ़कर 4,184 हो गयी है।

यह जानकारी मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने दी है।

उन्होंने कहा कि राज्य में रविवार को कोविड-19 के 919 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 793, ग्वालियर में 458, जबलपुर में 402 एवं उज्जैन में 218 नये मामले आये।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2,98,645 मरीज स्वस्थ हो गये हैं और 35,316 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 3,306 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी