विदेश की खबरें | नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 59 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 28 सितंबर नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 59 लोगों की मौत हो गई और 36 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नेपाल के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।

नेपाल पुलिस के उप प्रवक्ता बिश्वो अधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के कारण नेपाल में हुई 59 लोगों की मौत 34 काठमांडू घाटी में हुई हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ में 36 लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि देशभर में कुल 44 लोग लापता हैं जिनमें से 16 काठमांडू घाटी में लापता हैं। उन्होंने बताया कि एक हजार से ज्यादा लोगों को बचाया भी गया है।

अधिकारी ने कहा कि देशभर में 44 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हो गए हैं।

इस बीच, कार्यवाहक प्रधानमंत्री एवं शहरी विकास मंत्री प्रकाश मान सिंह ने गृह मंत्री, गृह सचिव और सुरक्षा एजेंसियों के प्रमुखों समेत विभिन्न मंत्रियों की एक आपात बैठक बुलाई है और उन्हें खोज तथा बचाव अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

बाढ़ के कारण मुख्य विद्युत लाइन बाधित होने के कारण काठमांडू में पूरे दिन बिजली गुल रही लेकिन शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो गई।

पुलिस ने बताया कि काठमांडू में 226 मकान जलमग्न हो गए हैं और प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस की ओर से लगभग तीन हजार सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी