देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 5,892 नये मामले, 46 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 5,892 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले 4.81 लाख के पार चले गए हैं जबकि 46 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 2,625 हो गई है।

हैदराबाद, सात मई तेलंगाना में कोविड-19 के 5,892 नये मामले सामने आने के बाद कुल मामले 4.81 लाख के पार चले गए हैं जबकि 46 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 2,625 हो गई है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 9,122 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या चार लाख से अधिक हो गई है।

छह मई को रात आठ बजे तक के ब्यौरे देते हुए सरकारी बुलेटिन में बताया गया कि ग्रेटर हैदराबाद महानगरपालिका (जीएचएमसी) में सर्वाधिक 1,104 मामले सामने आए हैं। इसके बाद 443 मामले रंगारेड्डी में और 378 मामले मेडचल मल्काजगिरि में मिले हैं।

राज्य में 73,851 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं और बृहस्पतिवार को करीब 76 हजार नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 4,81,640 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 4,05,164 है।

कुल मिलाकर करीब 1.34 करोड़ नमूनों की जांच की गई है।

बुलेटिन में बताया गया कि प्रति दस लाख में करीब 3.60 लाख नमूनों की जांच की गई है।

राज्य में संक्रमण से मौत की दर 0.54 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.1 प्रतिशत है।

तेलंगाना में स्वस्थ होने वालों की दर 84.12 प्रतिशत है जबकि देश में यह दर 81.9 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट