देश की खबरें | महाराष्ट्र में सामने आये कोविड-19 के 57,640 नए मामले, 920 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 से 920 लोगों की मौत हो गयी जबकि इस महामारी के 57,640 नए मामले सामने आए ।

मुंबई, पांच मई महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 से 920 लोगों की मौत हो गयी जबकि इस महामारी के 57,640 नए मामले सामने आए ।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अबतक 72,662 मरीजों की जान चली गयी है जबकि संक्रमितों की कुल संख्या 48,80,542 हो गयी है।

मंगलवार की तुलना में बुधवार को कोविड-19 के 5760 अधिक नये मामले सामने आये और 29 ज्यादा मरीजों ने जान गंवायी। मंगलवार को कोरोना वायरस के 51,880 नये मामले सामने आये थे और 891 मरीजों की जान चली गयी थी।

अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 57,006 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। अब तक 41,64,098 मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। राज्य में फिलहाल 6,41,569 मरीज उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल संक्रमण से उबरने की दर 85.32 फीसद है जबकि मृत्यु दर 1.49 फीसद है।

उनके अनुसार राज्य में अब तक कुल 2,83,84,582 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि मुंबई से कोविड-19 के 3,882 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 6,65,057 हो गयी जबकि 77 और मरीजों की मौत हो जाने से मृतक संख्या 13,330 हो गयी।

पुणे में 3390 नये मरीजों के सामने आने से इस नगर निगम क्षेत्र में संक्रमितों की संख्या 4,48,504 हो गयी जबकि 59 और मरीजों की जान चले जान से अबतक इस शहर में अबतक 5,754 मरीज जान गंवा चुके है।

नागपुर, पिंपडी-चिंचवाड़, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती नगर निगम क्षेत्रों में कोविड-19 के क्रमश: 2,663, 2,042, 2,010, 342 और 169 नये मामले सामने आये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\