देश की खबरें | दिल्ली में 57.89 प्रतिशत मतदान, एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव में 57.89 प्रतिशत मतदान हुआ। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों पर धन वितरण और फर्जी मतदान सहित गड़बड़ी के आरोप लगे।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी दिल्ली में बुधवार को विधानसभा चुनाव में 57.89 प्रतिशत मतदान हुआ। आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दोनों पर धन वितरण और फर्जी मतदान सहित गड़बड़ी के आरोप लगे।

इस चुनाव में 2020 के विधानसभा चुनावों (62.59 प्रतिशत) के मुकाबले पांच प्रतिशत कम मतदान हुआ। पिछले चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा को आठ और कांग्रेस को शून्य सीटें मिली थीं।

विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान केन्द्रों के बाहर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं तथा शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के निर्धारित समय के बाद भी लोग इंतजार करते रहे।

इसके तुरंत बाद एग्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए, जिनमें से कई में सत्तारूढ़ आप पर भाजपा की जीत की भविष्यवाणी की गई, जबकि कांग्रेस को एक बार फिर हारते हुए दिखाया गया है।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, शाम पांच बजे तक 57.89 प्रतिशत मतदान हुआ। दिल्ली में कुल 1.56 करोड़ मतदाता हैं। अधिकारियों द्वारा सभी 13,766 मतदान केंद्रों से आंकड़े अद्यतन किये जाने के बाद मत प्रतिशत में वृद्धि की उम्मीद है।

निर्वाचन आयोग ने एक आधिकारिक बयान में बताया, ‘‘दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट पर आज शांतिपूर्ण और उत्सवी माहौल में मतदान हुआ। मतदाता मतदान प्रक्रिया और मतदान केंद्रों पर सुविधाओं से प्रसन्न थे।’’

बयान के मुताबिक, ‘‘मतदान के औपचारिक समापन समय यानी शाम 6 बजे के बाद कतार में लगे सभी मतदाताओं को अपना वोट डालने की अनुमति दी गई।’’

शहर भर के मतदान केंद्रों को सजाया गया था और मतदाताओं को सच्चे उत्सव की भावना का एहसास कराने के लिए मशहूर हस्तियों के पोस्टर चिपकाए गए, जिन पर विशेष संदेश लिखे थे। ऐसे ही एक पोस्टर में लता मंगेशकर की तस्वीर थी, जबकि कई अन्य में पैरालिंपियन की तस्वीर थी।

चुनाव मैदान में कुल 699 उम्मीदवार हैं। इस चुनाव से तय होगा कि दिल्ली में आप तीसरी बार सत्ता में आती है या भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का मौका पाती है। कांग्रेस ने भी शहर की राजनीति में अपनी पैठ फिर से जमाने की पूरी कोशिश की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना, केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल थे।

मोती बाग स्थित मतदान केन्द्र पर अपना वोट डालने के बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए सभी ने कड़ी मेहनत की है।

दिन में आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा और दोनों ने एक-दूसरे पर विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान में गड़बड़ी का आरोप लगाया।

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने दोपहर के समय ‘पीटीआई-’ को बताया कि मतदान प्रक्रिया ‘‘सुचारू रूप से’’ चल रही है। सीईओ ने बताया कि प्रायोगिक मतदान और वास्तविक मतदान के दौरान कुछ ईवीएम को बदला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट