आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 56 नए मामले, कुल मामले 800 के पार

ताजा कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24 हो गई, इतनी ही संख्या में लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस अवधि में 5,757 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5,701 संक्रमणरहित निकले।

अमरावती (आंध्र), 22 अप्रैल आंध्र प्रदेश में बुधवार सुबह तक, बीते 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं जिनके साथ राज्य में संक्रमण के कुल 813 मामले हो गए।

ताजा कोविड-19 बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 24 हो गई, इतनी ही संख्या में लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। इस अवधि में 5,757 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 5,701 संक्रमणरहित निकले।

संक्रमण से राज्य के सर्वाधिक प्रभावित जिले कुरनूल और गुंटूर में 19-19 नए मामले आए और संक्रमितों की संख्या क्रमश: 203 और 177 हो गई।

बुलेटिन में नए मरीजों के बारे में और कुछ जानकारी नहीं दी गई लेकिन कमांड कंट्रोल सेंटर के सूत्रों की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ये लोग तबलीगी जमात से आए लोगों के संपर्क में आए थे।

गुंटूर में बीते 24 घंटे में दो और लोगों की मौत हो गई, इसके साथ यहां संक्रमण के कारण मरने वाले लोगों की संख्या आठ हो गई।

राज्य में 120 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। कुल 669 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज