देश की खबरें | दिल्ली में इस साल डेंगू के 55 मामले सामने आए : नगर निकाय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में पिछले एक हफ्ते के दौरान डेंगू के तीन नये मामले दर्ज किये गये। इसी के साथ दिल्ली में इस साल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। एक नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 28 मार्च दिल्ली में पिछले एक हफ्ते के दौरान डेंगू के तीन नये मामले दर्ज किये गये। इसी के साथ दिल्ली में इस साल डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 55 हो गई। एक नगर निकाय की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

इस साल 19 मार्च तक शहर में डेंगू के कुल 52 मिले थे, लेकिन पिछले एक हफ्ते के दौरान तीन नये मामले दर्ज किये गये।

रिपोर्ट में बताया गया कि डेंगू के 23 मामले जनवरी में, 16 मामले फरवरी में और 16 मामले इस महीने 26 मार्च तक दर्ज किये गये। डेंगू के ज्यादातर मामले जुलाई और नवंबर के बीच दर्ज किये जाते हैं, लेकिन यह अवधि मध्य दिसंबर तक भी खिंच सकती है।

पिछले साल डेंगू के 9613 मामले दर्ज किये गये थे, जो दिल्ली में वर्ष 2015 के बाद एक साल में मिले डेंगू मरीजों की सर्वाधिक संख्या थी। दिल्ली में वर्ष 2021 के दौरान डेंगू से कुल 23 लोगों की मौत हुई थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2016 में डेंगू के 4431 मरीज, 2017 में 4726 मरीज, 2018 में 2798 मरीज, 2019 में 2036 मरीज और 2020 में 1072 मरीज पाए गए थे।

वर्ष 2021 में दिल्ली में डेंगू से मरने वाले मरीजों की संख्या 10 थी, जो वर्ष 2016 के बाद से एक साल में डेंगू से मरने वालों की सर्वाधिक संख्या थी। दिल्ली में डेंगू से वर्ष 2019 में दो, वर्ष 2018 में चार, वर्ष 2017 और 2016 में 10-10 मरीजों की मौत हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट