देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 544, गुजरात में 116 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 544 नए मामले सामने आए, जिनमें ओमीक्रोन स्वरूप के के 38 मामले भी शामिल हैं। वहीं, गुजरात में 116 नए मामले सामने आए तथा एक व्यक्ति की महामारी से मौत हो गई।

मुंबई/अहमदाबाद, दो मार्च महाराष्ट्र में बुधवार को कोविड-19 के 544 नए मामले सामने आए, जिनमें ओमीक्रोन स्वरूप के के 38 मामले भी शामिल हैं। वहीं, गुजरात में 116 नए मामले सामने आए तथा एक व्यक्ति की महामारी से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में आज कोविड-19 के 544 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या हो गई 78,66,924 तथा मौत का आंकड़ा 1,43,706 पर स्थिर है।

उन्होंने कहा कि नए मामलों में 38 मामले ओमीक्रोन स्वरूप के हैं जिनमें से 37 मामले पुणे में और एक मामला औरंगाबाद में सामने आया।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया कि महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 1,007 लोगों ने महामारी को मात दी जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की कुल संख्या 77,13,575 हो गई। इसमें कहा गया कि राज्य में अब 5,643 उपचाराधीन मामले हैं।

वहीं, गुजरात में महामारी के 116 नए मामले सामने आए सामने आए तथा एक और व्यक्ति की संक्रमण से मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके साथ ही राज्य में अब तक सामने आए संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 12,22,906 तथा मृतक संख्या 10,933 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में अब 1,428 उपचाराधीन मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड