देश की खबरें | वसुंधरा राजे एवं सी पी जोशी सहित 544 उम्मीदवारों ने नामांकन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 544 उम्मीदवारों ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा।

जयपुर, चार नवंबर राजस्थान में विधानसभा अध्यक्ष डॉ सी पी जोशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित 544 उम्मीदवारों ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरा।

निर्वाचन विभाग के अनुसार राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को नामांकन के पांचवें दिन 191 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 544 उम्मीदवारों ने 737 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अब तक राज्य में 1079 उम्मीदवारों ने 1462 नामांकन पत्र भरे हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि पांच नवम्बर को रविवार होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे, इस प्रकार सोमवार छह नवम्बर नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन होगा।

राजे ने झालरापाटन सीट से नामांकन पेश किया। नामांकन के बाद उन्होंने 'एक्स' पर लिखा,‘‘साढ़े तीन दशक का साथ और 10वीं बार नामांकन। झालावाड़ परिवार के सहयोग और आशीर्वाद से आज भाजपा प्रत्याशी के रूप में झालरापाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया है। आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरे झालावाड़ परिवार की बदौलत ही हूं।’’

विधानसभा अध्यक्ष डॉ जोशी ने नाथद्वारा सीट के लिए नामांकन किया। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा,‘‘ आशीर्वाद, आश्वासन, नामांकन। हो गया इतिहास में अंकन। आज श्रीनाथ जी के आशीर्वाद और जनता के आश्वासन पर नाथद्वारा से नामांकन पत्र जमा किया। मुझे पूरा भरोसा है कि नाथद्वारा की देवतुल्य जनता एक बार फिर जीत दिलाएगी।’’

राज्य की 200 विधानसभा सीट के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी