देश की खबरें | हरियाणा के करनाल में 54 स्कूली छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. करनाल के एक स्कूल के 54 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं, जिसके बाद कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित कर दी गई हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

करनाल, दो मार्च करनाल के एक स्कूल के 54 छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं, जिसके बाद कक्षाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित कर दी गई हैं। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

करनाल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) योगेश शर्मा ने बताया कि सैनिक स्कूल, कुंजपुरा के तीन छात्र सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये थे, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए स्कूल के 390 छात्रों और कर्मचारियों के नमूने लिए।

शर्मा ने कहा, "रिपोर्ट से पता चला कि 54 छात्र कोविड-19 से संक्रमित हैं।"

उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि स्कूल भवन और उसके छात्रावासों को निरूद्ध क्षेत्र के रूप में घोषित किया गया है।

सैनिक स्कूलों का संचालन रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत सैनिक स्कूल सोसाइटी द्वारा किया जाता है और छात्र छात्रावास में रहते हैं।

हरियाणा शिक्षा विभाग ने पिछले साल दिसंबर में नौवीं से 12वीं कक्षा और 24 फरवरी से तीसरी से पांचवीं कक्षा के लिए स्कूलों को फिर से खोल दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\