ताजा खबरें | उत्तर प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर 54. 03 प्रतिशत मतदान

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शनिवार को 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

लखनऊ, 25 मई लोकसभा चुनाव के छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14 सीटों पर शनिवार को 54.03 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन आयोग के ‘वोटर टर्नआउट’ ऐप के अनुसार, इलाहाबाद में 51.75 प्रतिशत, अंबेडकरनगर में 61.54 प्रतिशत, आजमगढ़ में 56.12 प्रतिशत, बस्ती में 56.66 प्रतिशत, भदोही में 53.03 प्रतिशत, डुमरियागंज में 51.94 प्रतिशत मतदान हुआ।

जौनपुर में 55.52 प्रतिशत, लालगंज में 54.39 प्रतिशत, मछलीशहर में 54.43 प्रतिशत, फूलपुर में 48.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। प्रतापगढ़ में 51.60 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 52.63 प्रतिशत, श्रावस्ती में 52.76 प्रतिशत और सुलतानपुर में 55.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

बलरामपुर जिले की गैसड़ी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 51.10 प्रतिशत वोट पड़े।

डुमरियागंज लोकसभा सीट अंतर्गत बांसी विधानसभा के जल्हेखोर गांव में मतदाताओं ने छह घंटे बाद मतदान शुरू किया। बांसी के एसडीएम (न्यायिक) प्रदीप कुमार यादव व तहसीलदार देवेंद्रमणि त्रिपाठी की पहल और आश्वासन के बाद मतदाताओं ने मतदान करना शुरू किया।

जिगनिहवा से जल्हेखोर नदी के बांध पर रास्ता खराब होने तथा आगजनी का मुआवजा न मिलने से नाराज मतदाता यहां मतदान का वहिष्कार कर रहे थे।

समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस ने सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर प्रशासन द्वारा अंबेडकर नगर लोकसभा क्षेत्र से सपा उम्मीदवार लालजी वर्मा को नजरबंद करने का आरोप लगाया।

सपा ने ‘एक्‍स’ पर अलग-अलग पोस्ट में जौनपुर के शाहगंज विधानसभा के बूथ संख्या-136 पर भाजपा के लोगों द्वारा मतदान बाधित करने और सुलतानपुर लोकसभा के बूथ संख्या-86 पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सपा के लोगों को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष मतदान के लिए आयोग से संज्ञान लेने की अपील की।

फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आने वाले एटा जिले के थाना नयागांव के ग्राम खिरिया पमारान के मतदान केंद्र पर भी पुनर्मतदान कराया गया। यहां गत 13 मई को मतदान के दौरान 17 वर्षीय एक किशोर ने भाजपा के प्रत्याशी के पक्ष में कथित रूप से सात बार फर्जी मतदान किया, जिसका वीडियो सार्वजनिक होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आयोग ने मतदान निरस्त कर दिया था।

प्रयागराज में पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह को शनिवार दोपहर करेली में एक मतदान स्थल पर अपर पुलिस आयुक्त पुष्कर वर्मा के साथ विवाद के बाद हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया।

सुलतानपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार मेनका गांधी का समाजवादी पार्टी (सपा) के रामभुआल निषाद और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उदयराज वर्मा से मुकाबला है।

इलाहाबाद सीट पर पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के बेटे एवं भाजपा उम्मीदवार नीरज त्रिपाठी का मुकाबला ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल कांग्रेस के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री उज्ज्वल रमण सिंह से है।

आजमगढ़ सीट पर निवर्तमान भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का मुकाबला समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव से है। धर्मेंद्र यादव 2022 में इस सीट पर हुए उपचुनाव में निरहुआ से हार गए थे।

भदोही में भाजपा ने अपने निवर्तमान सांसद रमेश बिंद की जगह विधायक विनोद कुमार बिंद को मैदान में उतारा है जिनके मुकाबले ‘इंडिया’ गठबंधन ने तृणमूल कांग्रेस के ललितेश पति त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है।

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीटे हैं। छठे चरण के मतदान के साथ ही 67 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं। राज्य की शेष 13 लोकसभा सीटों पर सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\