देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 535 नये मामले सामने आये, संक्रमण दर 23.05 प्रतिशत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 535 नये मामले सामने आये। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 23.05 प्रतिशत है।

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 के 535 नये मामले सामने आये। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण दर 23.05 प्रतिशत है।

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को 19.93 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ कोविड के 733 नये मामले सामने आये थे, जो पिछले सात महीने से अधिक समय में सबसे अधिक थे।

दिल्ली में 26 अगस्त 2022 को संक्रमण के 620 मामले सामने आए थे।

बृहस्पतिवार को 16.98 प्रतिशत की संक्रमण दर के साथ 606 मामले दर्ज किए गए जबकि इस दौरान एक व्यक्ति की महामारी से मौत हुई थी।

बुधवार को शहर ने 26.54 प्रतिशत की संक्रमण दर दर्ज की गई थी जो लगभग 15 महीनों में सबसे अधिक थी। इस दौरान 509 लोग एक ही दिन में संक्रमित पाए गए थे।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, वर्तमान में शहर में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 26,536 पर स्थिर है।

दिल्ली में नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों संख्या बढ़कर 20,13,938 हो गई है। शुक्रवार को 2,321 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी