महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित, 39 ठीक हुए

अधिकारी ने बताया कि इन संक्रमित पुलिस कर्मियों में, 480 कांस्टेबल हैं, जिनका इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

जमात

मुंबई, सात मई महाराष्ट्र में अब तक 51 अधिकारियों सहित 531 पुलिस कर्मियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इन संक्रमित पुलिस कर्मियों में, 480 कांस्टेबल हैं, जिनका इलाज राज्य के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 531 संक्रमित पुलिस कर्मियों में से 39 ठीक हो चुके हैं, जिनमें आठ अधिकारी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक, वायरस के कारण पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।

इस बीच, औरंगाबाद शहर में एक पुलिस निरीक्षक और उसके परिवार के पांच सदस्य बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए। पुलिस अधिकारी का पुत्र बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इससे पहले महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा था कि देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से राज्य में 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था और इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

देशमुख ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, ‘‘लॉकडाउन के बाद से अब तक 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।’’

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस हेल्पलाइन नंबर 100 पर कोविड-19 से संबंधित कॉल्स की संख्या बढ़ी है।

मंत्री ने बताया कि इस नंबर पर अब तक 85,309 कॉल्स आई हैं।

राकांपा नेता ने यह भी कहा कि आवश्यक सेवा प्रदाताओं और आपात स्थिति में फंसे लोगों को अब तक 3,10,694 पास जारी किए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि राज्य में 2,24,219 लोगों को पृथक किया गया है और 649 लोग पृथकवास नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राज्य सरकार 4,738 राहत शिविर चला रही है जहां 4,35,030 प्रवासी मजदूरों को भोजन के साथ शरण मुहैया कराई गई। अवैध परिवहन के 1,281 मामले दर्ज किए गए हैं।’’

उन्होंने बताया कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत, नियमों के उल्लंघन के 96,231 मामले दर्ज किए गए, 18,858 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 53,330 वाहनों को जब्त किया गया है ।

देशमुख ने कहा, ‘‘ इस दौरान पुलिसकर्मियों पर हमले की 189 घटनाएं दर्ज की गई।’’

इस बीच, औरंगाबाद शहर में एक पुलिस निरीक्षक और उसके परिवार के पांच सदस्य बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित पाये गए। पुलिस अधिकारी का पुत्र बुधवार को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था और उसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस उपायुक्त मीणा मकवाना ने बताया कि पुलिस अधिकारी और उसके परिवार के पांच सदस्यों की बृहस्पतिवार को आयी जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

मकवाना ने पीटीआई से कहा, ‘हम अधिकारी के सम्पर्क में आये अन्य लोगों का पता लगा रहे हैं।’’

एक पुलिस कान्स्टेबल भी औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है और उसे पृथक कर दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट