महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित , 39 स्वस्थ हुए

अधिकारी ने कहा कि संक्रमितों में 480 कांस्टेबल हैं, जिनका राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

जमात

मुंबई, सात मई महाराष्ट्र में अब तक 531 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, जिनमें 51 अधिकारी भी शामिल हैं। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि संक्रमितों में 480 कांस्टेबल हैं, जिनका राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 531 संक्रमितों में से अब तक आठ अधिकारियों समेत 39 पुलिसकर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 24 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था और इसे 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।

इस बीच, अधिकारी ने कहा कि अब तक महाराष्ट्र पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में 96,231 मुकदमे दर्ज किए हैं और 18,858 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के बाद से पुलिसकर्मियों पर हमला करने के 189 मामले सामने आए, जिनमें 73 पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड घायल हुए और इन हमलों को लेकर 683 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इससे पहले दिन में, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट कर कहा कि देशव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद से राज्य में 487 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं।

वहीं, राकांपा नेता ने ट्विटर पर कहा कि आवश्यक सेवा प्रदाताओं और आपात स्थिति में फंसे लोगों को अब तक 3,10,694 पास जारी किए गए हैं।

मंत्री ने बताया कि राज्य में 2,24,219 लोगों को पृथक किया गया है और 649 लोग पृथक-वास नियम का उल्लंघन करते हुए पाए गए।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘राज्य सरकार 4,738 राहत शिविर चला रही है जहां 4,35,030 प्रवासी मजदूरों को भोजन के साथ शरण मुहैया कराई गई है। अवैध परिवहन के 1,281 मामले दर्ज किए गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू