देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 530 नए मामले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बृहस्पतिवार को 123 बच्चों सहित 530 मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,21,197 हो गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

भुवनेश्वर, 11 अगस्त ओडिशा में बृहस्पतिवार को 123 बच्चों सहित 530 मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई और कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,21,197 हो गयी। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

बुलेटिन के अनुसार भद्रक जिले में 80-वर्षीय एक मरीज की मौत के बाद राज्य में मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 9,153 हो गयी।

राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 653 मामले मिले थे।

बुलेटिन में कहा गया कि सुंदरगढ़ में सबसे अधिक 165 संक्रमण के मामले सामने आए और इसके बाद खुर्दा में 65 नए मामले मिले।

बुलेटिन के अनुसार, राज्य में फिलहाल 4,687 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनमें से 1,186 अकेले सुंदरगढ़ में हैं।

पिछले 24 घंटे में 1,055 मरीजों ने संक्रमण को मात दी। राज्य में अब तक कुल 13,07,304 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि बृहस्पतिवार को दैनिक संक्रमण दर 2.7 फीसदी रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी