देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 529 नए मामले, कोई मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 529 नए मामले आए और संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 मई महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 529 नए मामले आए और संक्रमण से कोई मौत नहीं हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 78,85,394 हो गए हैं जबकि मृतकों की संख्या 1,47,858 पर है। राज्य में एक दिन पहले संक्रमण के 536 मामले आए थे और किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई।

शनिवार को 325 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी या घर पर पृथक वास में वे स्वस्थ हो गए। इसके साथ ही इस महामारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 77,34,764 हो गयी है जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,772 है। कोविड-19 से मरने वाले लोगों की दर 1.87 प्रतिशत है जबकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.09 फीसदी है।

इस बीच मुंबई में संक्रमण के 330 नए मामले आए। ठाणे में 38, पुणे में 32 और नवी मुंबई में 31 नए मामले आए।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के लिए कम से कम 22,618 नमूनों की जांच की गयी और संक्रमण का पता लगाने के लिए राज्य में अब तक 8,08,64,421 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के आंकड़े इस प्रकार हैं : नए मामले : 529, कोविड-19 के कुल मामले : 78,85,394, मृतकों की संख्या : 1,47,858, जांच किए गए कुल नमूने : 8,08,64,421, अस्पतालों से छुट्टी मिलने वाले मरीजों की संख्या : 77,34,764 ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से रौंदा, सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\